लोकेशन/सिमगा
रिपोर्टर/ओंकार साहू
राष्ट्रीय सेवा योजना अध्ययन शाला इकाई पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर का अनोखा पहल
गर्मी के मौसम में भला किसको छाया और पानी कि आवश्यकता नहीं होती हैं। प्रत्येक जीव,जंतु, मनुष्य को छाया और दाना पानी के सख्त जरूरत होती हैं। मनुष्य अपना आवास और दाना पानी की व्यवस्था तो कर लेता हैं लेकिन अमुक जीव जंतु पक्षी इसके आभाव में अपना दम तोड़ देते हैं। इसी समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना अध्ययन शाला इकाई पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के स्वयंसेवकों ने एक अनोखा पहल करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए दाना और पानी रखने का व्यवस्था किया गया, जिसके लिए स्वयंसेवकों ने तेल के अनुपयोगी टीन के डिब्बों से फूड फीडर तैयार किया गया। स्वयंसेवकों के पहल को देखकर रा.से.यो. समन्वयक डॉ एल एस गजपाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ कमलेश शुक्ला ने भूरी भूरी प्रशंसा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किये और इसी प्रकार अन्य सामाजिक कार्य के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किये।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.