छिंदारी बांध के समीप हटबंजा नहर में कार्य कर रहे जेसीबी से विधुत पोल टूटा
चार दिनों से दर्जनों भर गांव में बिजली बंद।
खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई।
छुईखदान समीप छिंदारी बांध के समीप हटबंजा नहर में कार्य कर रहे जेसीबी से विधुत पोल टूटा
चार दिनों से दर्जनों भर गांव छिंदारी, हटबंजा,बुढ़ानभाट, देवरचा, मंड़वाभाठा ,में बिजली बंद। बिजली बंद से नल जल योजना ढप है। लोग अपनी की समस्यओं से इधर-उधर भटकने मजबूर हैं। अंधेरे में कट रही लोगों की रात ।
समस्या दूर करने विधुत विभाग नाकाम साबित हो रहा है।
जबकि दर्जनों भर गांव बीते चार दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे।
गांव में अंधेरा साया हुआ।
लालटेन की रोशनी में कट रही रात।
विधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई है।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विधुत समस्या दूर करने किसी का ध्यान नहीं है।
अब देखना ये है कि क्या खबर लगने के बाद समस्या का समाधान होता है कि ऐसे ही विभाग अधिकारी पल्ला झाड़ कर लोगों को अंधेरे में जीना मजबूर करेंगे।
सी एन आई न्यूज खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई से संजू महाजन की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.