स्कार्पियो वाहन लूटने के तीन फरार आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
सरगुजा - ड्राईवर कों नशीली दवाई खिलाकर स्कार्पियो वाहन की लूटकारित करने के तीन फरार आरोपियों को थाना कमलेश्वरपुर एवं विशेष पुलिस टीम के सतत प्रयास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी शहबान अली साकिन डुरमा केसला सीतापुर द्वारा विगत दिवस एक मार्च को थाना कमलेश्वरपुर मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी पेशे से ड्राइवर हैं और केशला निवासी बी.आर.पैकरा का स्कार्पियो वाहन को चलाता हैं। घटना एक मार्च को प्रार्थी स्कार्पियो वाहन के साथ सीतापुर मे खड़ा था, जो दो अज्ञात युवको द्वारा प्रार्थी के पास आकर ग्राम चलता मे न्यायालय निर्माण का काम करवाना बताकर मैनपाट घूमने के लिये स्कार्पियो वाहन की बुकिंग हेतु पूछताछ किया गया। प्रार्थी, वाहन मालिक से उक्त व्यक्तियों की बात करवाकर दोनों युवकों कों लेकर उल्टापानी लेकर गया जहां एक और युवक मौक़े पर पंहुचा और तीनो युवक मिलकर शराब का सेवन किये। फिर मोटरसायकल वाला युवक अपने मोटरसायकल कों मैनपाट पेट्रोल पम्प मे छोड़ दिया, और बाद मे दोनों युवको द्वारा उक्त युवक कों भी अपने साथ स्कार्पियो वाहन मे लेकर अनमोल रिसोर्ट मे जाकर सभी खाना खाकर प्रार्थी कों दलदली ले गये। वहां पर तीनो युवको द्वारा प्रार्थी कों जबरन नशे की कई गोली खिलाकर चाय पिलाये और बाद मे घाट चढ़ते समय एक युवक पेशाब करने के लिये वाहन रुकवाया और एक लम्बा युवक जिसे सब निक्कू बोल रहे थे। उक्त युवक द्वारा प्रार्थी के ऊपर कट्टा नुमा कुछ वस्तु सटाकर हाथ पैर बांध दिये और मना करने पर मारपीट कर उसमे से एक युवक द्वारा स्कार्पियो वाहन चलाते हुये प्रार्थी कों केवरा पतरा जंगल मे हाथ पैर बंधे हालत मे फेक दिये। उक्त तीनो अज्ञात युवको द्वारा प्रार्थी के मोबाईल एवं स्कार्पियो वाहन कों लुटकर भाग गये हैं। प्रार्थी किसी प्रकार से अपने आप कों हाथ पैर खोलकर मौक़े से रोड पर पहुंचकर अपने परिजनों कों सूचना दिया। बाद मे घटना कि रिपोर्ट पर थाना कमलेश्वरपुर मे अपराध क्रमांक 16/24 धारा 406, 342, 328, 394 भादवि. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी का बयान दर्ज किया गया , साथ ही घटनास्थल एवं आस पास के लोगो से मामले मे गहन पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा सभी जाने वाले स्थलों की जांच कर मामले मे महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये। पुलिस टीम द्वारा मामले मे साइबर सेल से तकनिकी सहायता प्राप्त कर मामले के आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम कों रीवा मध्यप्रदेश रवाना किया गया था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले मे शामिल तीनो आरोपियों कों पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने ओर खिलौने नुमा प्लास्टिक कट्टा से अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। अपराध घटित करने पश्चात सभी आरोपीगण मनेन्द्रगढ़ होते हुये रीवा की ओर फरार हो गये थे और लूट से प्राप्त स्कार्पियो वाहन और मोबाइल कों रीवा मध्यप्रदेश स्थित आरोपी प्रसून्न मिश्रा के किराये के रूम मे छुपा कर रखना स्वीकार किये। पुलिस टीम की तत्परता से आरोपियों के कब्जे से एक नग स्कार्पियो वाहन सहित प्रार्थी से लुटा हुआ एक नग मोबाइल बरामद किया गया हैं। साथ ही आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त 03 नग मोबाइल एवं खिलौने नुमा प्लास्टिक कट्टा बरामद किया गया है। धारा सदर अपराध पाये जाने से कमलेश्वरपुर थाना पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक मनोज प्रजापति, उपनिरीक्षक भूपेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक डेविड मिंज, सहायक उपनिरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक सत्येंद्र दुबे,अमित विश्वकर्मा, संजीव चौबे, विकाश सिंह, राहुल सिंह परवेज फ़िरदौशी, देवदत्त सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
अमित दुबे उम्र 28 वर्ष निवासी जागृति कॉलोनी, आचार्य विनोबा भावे वार्ड मुरवारा कटनी थाना कोतवाली कटनी मध्यप्रदेश , प्रसून्न मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 वियर पम्प हाउस संजय नगर रीवा जिला रीवा मध्यप्रदेश और सोमनाथ टोप्पो उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 03 टंकीपारा मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी छत्तीसगढ़।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.