Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 2, 2024

न्योता भोज से मानसिक और शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे स्कूली बच्चे: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

 न्योता भोज से मानसिक और शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे स्कूली बच्चे: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव





प्रदीप राय की रिपोर्ट:

मंत्री, विधायक, कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों के साथ किया पौष्टिक और स्वादिष्ट न्योता भोज


           उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने आज जिला प्रवास के दौरान स्कूली बच्चों के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट न्योता भोज किया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा में सामुहिक रूप से न्योता भोज का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं विधायकों ने बच्चों को खीर, पूड़ी, पुलाव, पापड़, सलाद, चटनी, एवं केला परोसे। उन्होने नन्हे बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाया और उनके साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किए। 

             उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बड़े आत्मीयता और सहजता से बच्चों से बात की। अपने संबोधन में कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में न्योता भोज अभियान चलाया है। यह प्रेरणा देने वाली योजना है। इससे सामूहिक रूप से भोजन करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही पौष्टिक एवं स्वादिष्ट एवं गर्म भोजन मिलने से बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस योजना के तहत आमजनों और संगठनों से विशेष मौके जैसे राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, जन्मदिन अथवा विवाह वर्षगांठ के मौके पर स्कूली बच्चों को भोजन कराने की अपील की है। मुख्यमंत्री की अपील पर पूरे प्रदेश के स्कूलों में यह अभियान चल रहा है। 

           कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित न्योता भोज में प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह, बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक एवं मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया राठौर, जिला महामंत्री राकेश चतुर्वेदी एवं लालजी यादव, वन मण्डलाधिकारी शशि कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, परियोजना निदेशक डीआरडीए के पी तेंदुलकर, एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक, जिला शिक्षा अधिकारी जे के शास्त्री सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बच्चों के साथ न्योता भोज किया और उन्हे आशीष दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad