नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा भंवर वार्ड एक मे किया गया
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.....नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर छःग के तत्वाधान में विवेकज्ञनम सेवा समिति रतनपुर,उत्सव युवा मंडल रतनपुर के द्वारा जिले के कोटा विकासखण्ड अंतर्गत कोरबा भंवर वार्ड एक में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान शशि नेताम'द्वीतीय स्थान पार्वती मरकाम व तृतीय स्थान प्रीति पोर्ते रही सभी विजेता नारी शक्ति को माय भारत किट से सम्मानित किया गया,इस अवसर पर सिद्ध पीठ काका पहाड़ सिद्ध बाबा आश्रम से बाबा शिव चैतन्य महाराज राकेश बाबा,हीराराम धनवार,डॉ चंद्र कुमार जायसवाल अमितेश तिवारी,अरुण यादव और कोटा ब्लॉक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजीव कुमार यादव के साथ समस्त महिलाओं की उपस्थिति रही! कार्यक्रम का शुभारंभ 25 युवा बहनों द्वारा 500 मीटर नारी शक्ति फिटनेस दौड़ के साथ किया गया l यह दौड़ नारी शक्ति को बढ़ाने और प्रेरणा देखकर समाज की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रयास है l डॉ चंद्र कुमार जायसवाल जी के द्वारा वर्तमान में नारी शक्ति किस तरह अपने कार्य से समाज को प्रेरणा देती है इस विषय पर प्रकाश डाला गया l श्री अमितोश तिवारी के द्वारा विभिन्न क्षेत्र से आई महिलाओं ने अपने-अपने कार्य कौशल के द्वारा शासन के उच्च पदों पर आसीन होकर समाज को गौरवान्वित किया है इस पर प्रकाश डाला गया l श्री शिव चैतन्य महाराज (श्री सिद्ध बाबा काका पहाड़)द्वारा शक्ति के महत्व को बतलाया और बिना शक्ति के कुछ भी संभव नहीं है इस पर प्रकाश डाला राजेश बाबा के द्वारा समाज को एक जुटता का संदेश दिया अरुण यादव (कोरबा भांवर )का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ lकार्यक्रम का संचालन और आभार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजीव कुमार यादव (कोटा ब्लॉक) के द्वारा किया गया l


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.