मरवाही।
विकासखंड स्तरीय महतारी वंदन योजना का सम्मेलन सद्भभावना भवन मरवाही में किया गया।
प्रदीप राय की रिपोर्ट:इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से जुड़कर लोगों को संबोधित किया गया। श्रीमती स्वेता देवी पांडे परियोजना अधिकारी मरवाही ने जानकारी देते हुए बताया है कि मरवाही विकासखंड में 312 आंगनबाड़ी केदो को 11 सेक्टर में बांटा गया था ।जिसमें 38433 विवाहित महिलाओं के पात्र आवेदन पत्रों को सत्यापित किया गया था। जिन्हें इस योजना का लाभ मिला है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत छात्राओं को शिक्षा विभाग की तरफ से पुस्तक एवं पेन का वितरण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। खाद्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत कुम्हारी के सूरजमती, कुंती बाई, बदसिया बाई, सुनीता बाई, गीता बाई, देवेंद्र कुमारी, आशा बाई, उषा बाई,शोभा बाई,पूजा देवी, रंजना बाई, द्रोपती बाई,मानमति, चंपा बाई ,अंकिता देवी, सुमन, इन्द्रकली, गिरजा सुमेर को नए राशन कार्ड का वितरण किया। गया।स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओ को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डी आर डाहीरे एसडीएम, चंद्रशेखर शर्मा सीईओ, डी के पटेल बीईओ,श्रीमती स्वेता देवी पांडे परियोजना अधिकारी, शिव प्रताप राय, किशन ठाकुर, गोविंद गुप्ता, राकेश मसीह,सावन राय,आयुष मिश्रा ,उमा पाव,दयाराम, हेमंत शुक्ला, तीरथ चंद्रा,विजय बघेल, राकेश सिंह, आकर्ष सिंह, एकलव्य केवट, किशन रजक, पवन यादव, स्नेहलता शर्मा एवं बड़ी संख्या में सुपर वाईजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.