Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 9, 2024

ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए 13 नग चाकूओं एवं 03 नग लाईटर गन को पुलिस ने किया जब्त।

 राजनांदगांव 



ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए 13 नग चाकूओं एवं 03 नग लाईटर गन को पुलिस ने किया जब्त।



आगामी लोकसभा निर्वाचन मद्देनजर रखते हुये कराया गया जप्त। 


आगामी लोकसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराना पुलिस का अहम उद्देश्य।


राजनांदगांव पुलिस आमजनता से स्वंय से ऐसे वस्तुओं को जमा करें अपील करता है।


आगामी लोकसभा निर्वाचन जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि के माध्यम से मंगाए गए चाकू के बारे में जानकारी एकत्रित कर कुल 13 नग चाकू एवं 03 नग लाईटन गन जप्त किया गया है। पुलिस ने ग्राहकों को खुद से चाकूओं को जमा कराने के निर्देश भी दिए हैं। ग्राहकों का कहना है कि चाकू घरेलू उपयोग के लिए मंगाए गए थे। ऑनलाइन बेचे जा रहे सस्ते कीमत पर आकर्षक डिजाइन और कई रंगों के चाकू ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर मिलने वाले चाकू आकर्षक डिजाइन एवं रंग के होते हैं। जो सस्ते दामों पर बेचे जा रहे हैं, साथ ही ये चाकू पोर्टेबल, फोल्डेबल होते हैं जिन्हें कैरी करना आसान होता है, जिससे प्रभावित होकर व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से वस्तुएं मंगाते हैं। सायबर सेल की टीम द्वारा विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए चाकू के संबंध में जानकारी एकत्रित कर चाकू जप्त किया गया है। हालांकि सभी चाकू घरेलू उपयोग के लिए मंगाए गए थे। किंतु इसके दुरुपयोग किए जाने की संभावना भी बनी रहती है। यही वजह है कि दुरुपयोग व अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु चाकू जप्त किए गए हैं। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad