Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 9, 2024

आईजी अंकित गर्ग ने किया जिला सरगुजा का वार्षिक निरीक्षण

 आईजी अंकित गर्ग ने किया जिला सरगुजा का वार्षिक निरीक्षण



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


सरगुजा - पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज  अंकित गर्ग (भापुसे.) द्वारा आज जिला सरगुजा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र सरगुजा में परेड की सलामी ली गई और परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षक दौरान आईजी महोदय द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारीयों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया।परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान आईजी महोदय द्वारा किट परेड निरीक्षण किया गया जिसमें कर्मचारियों को उन्हें प्राप्त किट सामाग्रियों के  संबंध में जानकारी प्राप्त किये। वार्षिक निरीक्षण के दौरान रेंज आईजी द्वारा रक्षित केंद्र के वाहन शाखा का विधिवत निरीक्षण किया गया। जिसमें शासकीय वाहनों की अद्यतन स्तिथि,रख रखाव एवं लाक बुक सहित उनके दस्तावेजों का विस्तृत अवलोकन किये। जिसके दौरान रिकॉर्ड संधारण में त्रुटियां/कमियां पाये जाने पर वाहन शाखा प्रभारी को फटकार लगाते हुये निर्देश दिये कि यथाशीघ्र रिकॉर्ड संधारित करें। बीपी वाहन एवं जैमर वाहन सहित अन्य मौजूद वाहनों को सही हालत में रखने हेतु रक्षित निरीक्षक एवं वाहन शाखा प्रभारी को सख्त निर्देश दिये। रक्षित केंद्र के स्टोर शाखा में रखे सामग्रियों के रख रखाव एवं सही समय पर जवानों को वितरण हेतु निर्देश दिये एवं अन्य उपयोगी उपकरणों को समय समय पर मरम्मत कराने एवं मेंटेन रखने हेतु निर्देश दिये। साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा नियमित रूप से साफ सफाई व मेंटेन रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। रक्षित केंद्र में जवानों के वेल फेयर हेतु संचालित पुलिस यूनिट बैंक द्वारा अधिकारी/कर्मचारीयों को आवश्यकतानुसार समय समय पर लाभ पहुंचाने के संबंध में रक्षित निरीक्षक को दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के सतत मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल के नेतृत्व मे रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत द्वारा रक्षित केंद्र सरगुजा में पुलिस दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू होते हुये रेंज आईजी द्वारा उनके समस्यायें सुनी गई। जिस दौरान अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा दरबार में अपने प्रमोशन, स्थानांतरण, मेडिकल निकाल, आवास जैसे अपनी समस्याओं को पेश किया। उनके समस्या का  निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये। दरबार के दौरान रेंज आईजी द्वारा अपने उद्बोधन में अधिकारी/कर्मचारियों को जनता के बीच संवेदनशील रहकर कार्य करने की नसीहत दी गई। निरीक्षण की अगली कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिले के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों के थाने का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित हुआ। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल (भापुसे.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी रोहित कुमार शाह, प्रशिक्षु डीएसपी सुभम तिवारी, एसडीओपी अमित पटेल, एसडीओपी सीतापुर राजेंद्र मंडावी, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं आईजी स्टेनो पुस्पेंद्र शर्मा, रीडर सुभाष ठाकुर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad