Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 9, 2024

सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक ने लेखा दल, मीडिया सेंटर और आईटी सेल का किया अवलोकन

 सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक ने लेखा दल, मीडिया सेंटर और आईटी सेल का किया अवलोकन



राजनीतिक विज्ञापनों, पेड न्यूज और लोकल टीवी चैनलों के संबंध में ली जानकारी


*सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन*


*खैरागढ़, 09 अप्रैल 2024//*

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-06 (राजनांदगांव) के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन और पुलिस प्रेक्षक श्री योगेन्द्र कुमार ने आज कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित लेखा दल, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) और आईटी सेल का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा भी उपस्थित रहे।


सर्व प्रथम सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन और पुलिस प्रेक्षक श्री योगेन्द्र कुमार ने आईटी सेल का अवलोकन किया। जिसमें उन्होंने सी-विजिल के संबंध में आईटी सेल टीम से महत्वपूर्ण चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के तहत स्थापित इलेक्ट्रानिक मीडिया अवलोकन करने वाली टीम से विभिन्न टीवी चैनलों सहित स्थानीय केबल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों एवं राजनीतिक विज्ञापनों तथा पेड न्यूज के संबंध जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने प्रिंट मीडिया के तहत स्थानीय अखबारों में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापन सहित अन्य पेड न्यूज की जानकारी ली। वही अब तक किए गए अनुवीक्षण कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों द्वारा अधिसूचित प्रत्याशियों के सोशल मीडिया एकाउंट का सतत अवलोकन के निर्देश दिए। 


निरीक्षण में शिकायत सेल, शिकायत रजिस्टर एंट्री, कॉल सेंटर में फोन को 24 घंटे एक्टिव रखने के निर्देश दिए और एकाउंटिंग टीम के सभी सदस्यों के कार्यों का अवलाेकन कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं नोडल प्रशिक्षण श्री प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार ठाकुर, सहायक रिटर्निग अधिकारी श्री टांकेश्वर प्रसाद साहू एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad