Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 3, 2024

भीषण हादसा : नागपुर से बाइक से निकला, पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, लगी आग और,,,

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

भीषण हादसा : नागपुर से बाइक से निकला, पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, लगी आग और,,,


सी एन आई न्यूज 

सिवनी। बुधवार को दोपहर लगभग 1:15 बजे मुख्य मार्ग एनएच 44 गोपालगंज भारत माता स्थल के पास भीषण हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार से जा रहे एक वाहन ने बाइक चालक को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे चलती बाइक सड़क के किनारे रेलिंग से टकराई और बाइक में आग लग गई बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकानगर खर्वी नागपुर निवासी 36 वर्षीय सीताराम पिता किशनलाल मानवटकर बुधवार को नागपुर से बाइक से निकले सीताराम विकासखंड बरघाट के गांव जैवनारा में होने वाली शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनकी बाइक जब गोपालगंज के निकट पहुंची तभी पीछे से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी।

अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। इसी बीच बाइक सड़क किनारे रेलिंग से टकराई और बाइक में आग लग गई। आग से बाइक धू-धू कर जल गई। वहीं सीताराम का एक पैर शरीर से अलग हो गया। सीताराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल के  पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। वहीं जिला अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ कांस्टेबल ने अपनी तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी व अन्य आवश्यक कार्य में सहायता की।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad