रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
'शक्ति की भक्ति' का महापर्व आज से शुरु, नौ दिनों तक नौ स्वरूपों की होगी आराधना
शक्ति की भक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्र आज से शुरु हो गई है। इस बार चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक रहेगा। नवरात्रि के इन नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना होगीं। तल खरोरा क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े देवी मंदिर आस्था की ज्योति से जगमग हो गई है। मंदिरों व घरों में शंख, घड़ियाल की धुन के बीच सुबह-शाम आरती होगी। आज अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई।
इस अवसर पर देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति प्रज्जवलित की गई। साथ ही घरों में भी जँवारा बोयीं गई है। नवरात्रि के पहले दिन परंपरा अनुसार बिरही भिगोईं गई। इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाने तैयारी की गई है। भक्तों में भी नवरात्र को लेकर काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बता दें कि, चैत्र नवरात्र जँवारा विसर्जन के साथ समाप्त होगी। नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्त व्रत रखेंगे और पारण के साथ इसका समापन होगा।
वहीं पंचमी के दिन माता का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। अष्टमी को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हवन होगा। प्रमुख देवी मंदिरों में हजारों मनोकामना ज्योति भक्तों द्वारा प्रज्जवलित की गई है। माता के दरबार को आकर्षक झालरों से सजाया गया है। वहीं भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर समितियां भी इस बार विशेष तैयारी कर रखे है। भक्त सीधे गर्भ गृह तक जाकर माता की पूजा अर्चना कर सकेंगे। आज पहले दिन से ही पूजा अभिषेक करने भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। जिन घरों में जँवारा का कार्यक्रम है वहां भक्त सुबह-शाम माता रानी की पूजा-आरती कर नवरात्रि पर्व मनाएंगे। वहीं सुबह से शाम तक देवी मंदिर जस सेवा गीतों से गुंजायमान होगीं। इस दौरान दूर-दूर से भक्त पहुंचेंगे। नवरात्रि के मद्देनजर भक्तों की भीड़ पूरे नौ दिनों तक रहेगी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.