अक्षय तृतीया पर बच्चों व बडो ने रचाया गुड्डे-गुड़ियों का विवाह
तिल्दा नेवरा कुकराचुंदा 10 मई अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गुड्डे-गुड़ियों का रीती रिवाज से विवाह कराया गया। इसी परिपेक्ष मे ग्राम कुकराचुंदा के बच्चों व बडो ने मिलकर गुड्डे-गुड़ियों का विवाह परंपरागत तरीके से कराया गया। 9 मई को तेल, हल्दी, मायन का कार्यक्रम किया गया एवं 10 मई को गाजे बाजे के साथ गुड्डे का बारात गली मुहल्ले से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचकर पूरे विधी विधान पूर्वक भावर टिकावन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। गुड्डे-गुड़ियों के विवाह कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामवासियों की भिड़ लगी थी । बच्चों और बड़ो के चेहरे पर खुशी छलक रही थी ।
सी एन आई न्यूज से अजय नेताम की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.