चलती कार में लगी आग,कार में बैठे पांच लोग सुरक्षित शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी आग
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर....रतनपुर क्षेत्र में हो रही लगातार एक्सीडेंट आपको बता दे की पिछले 15 दिनों के अंदर यहां लगातार 6 घटनाओं ने कहीं ना कहा रतनपुर को ब्लैक स्पॉट घोषित किया है।शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे बिलासपुर शनिचरी निवासी छेदीलाल अपने परिवार के साथ कुसमुंडा कोरबा की ओर जा रहे थे इसी दौरान बेलतरा जाली ओवरब्रिज के ऊपर उनकी कार क्रमांक cg 10 fa 8161में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई।आग इतनी भयावा थी कि कर पूरी तरह से जलकर ध्वस्त हो गई हालांकि कर में मौजूद पांच लोगों को सकुशल बचा लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई लेकिन दुर्घटना ने कहीं ना कहीं लोगों को गर्मी के समय अपने वाहनों को जांच करने के बाद ही लंबी दूरी की यात्रा तय करने की ओर सजग जरूर किया है।हालांकि यह कैसे लगी और इसका स्पष्ट कारण का पता नहीं लगा है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन जिस तरह से आग लगने के बाद तत्काल 112 को कॉल किया गया तो वही दमकल विभाग भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया। रतनपुर क्षेत्र में शुक्रवार किया दूसरी घटना है इससे पहले भी ट्रेलर और कर की टक्कर इसी क्षेत्र के आसपास हुई थी जो दर्शाता है कि बिलासपुर यातायात विभाग को इस दिशा में प्रयास करने होंगे और लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कदम उठाने होंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.