Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 25, 2024

दिनदहाड़े लूट, बाइक को टक्कर मार किसान से ले उड़े पौने दो लाख रुपए

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

दिनदहाड़े लूट, बाइक को टक्कर मार किसान से ले उड़े पौने दो लाख रुपए




सिवनी। दिनांक 24/05/2024 जिले में इन दिनों चोरी लूटपाट की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनवारा खेड़ा निवासी एक किसान से बाइक में आए दो नकाबपोश लुटेरे ने किसान के बैग में रखे 1एक लाख 70 हजार रुपए की राशि लूट कर फरार हो गए। लुटेरे जिस बाइक में आए थे उसका सीसीटीवी फुटेज से फोटो निकाल लिया गया है। वहीं पीड़ित किसान ने धनोरा थाना में हुई लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

पीड़ित किसान रतेंद्र श्रीवास्तव पिता शोभाराम श्रीवास्तव निवासी सुनवारा खेड़ा अपने मित्र बृजलाल चंद्रवंशी के साथ दोनों धनोरा एसबीआई बैंक गए थे। जहां उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई में होने वाले खर्च व कृषि कार्य में लगने वाले खाद बीज की खरीदी के लिए बैंक से 170000 रुपए निकाले।

शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जब बाइक से दोनों वापस अपने गांव सुनवारा खेड़ा लौट रहे थे तभी उनकी बाइक जब पिपरिया के समीप से गुजर रही थी तभी पीछे से एक बाइक में दो लुटेरे रतेंद्र श्रीवास्तव की बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे दोनों सड़क किनारे गिर गए। रतेंद्र श्रीवास्तव और बृजलाल चंद्रवंशी गिरने के बाद जैसे ही वे खड़े हुए तभी लुटेरों ने अपने साथ में ले हथौड़ी और चाकू से दोनों को धमकाया तथा बृजलाल चंद्रवंशी के बैग को छुड़ाकर दोनों लुटेरे वापस मुंगवानी रोड की ओर बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने धनोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad