बोर्ड परीक्षा में जिले का परिणाम रहा उत्कृष्ट
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का पूर्व वर्षों की तुलना में उत्कृष्ट रहा । उल्लेखनीय है कि कक्षा दसवीं में मोहला 94.75 %, मानपुर 93.08%, अंबागढ़ चौकी 91.34% एवं पूरे जिले का 92.75% प्रतिशत रहा है।
वही कक्षा 12वीं में मोहला 94.77%, मानपुर 92.50% , अंबागढ़ चौकी 92.64% तथा जिले का 93.22 रहा। बहुत से स्कूलों का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत आया है। वहीं पूर्व वर्षों की तुलना में जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम में बढ़ोतरी हुई है। जिले के 10 वी में कुल 1321 व 12 में 1042 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में जगह बनाये है
अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी फत्तेराम कोसरिया ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य को बधाई प्रेषित की है तथा अनुत्तीर्ण और पूरक छात्र-छात्राओं व पालकों से अपील की है कि वह बेहतर तैयारी करके आगे अपना परीक्षा परिणाम सुधार करें।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.