वफादार कुत्ते ने बचाई मालिक की जान, घर में जहरीला सांप घुसने पर उस सांप को मार डाला
दरअसल यह घटना जिला मुख्यालय कांकेर स्थित ग्राम माटवाड़ा लाल निवासी रोशन साहू की पालतू डॉग डेज़ी का कारनामा है, पहले भालू से लड़ाई करके उसको भगाई और इस बार मालिक के घर में सांप को घुसा देख उसको मार डाला ।
कुछ साल पहले इसी जर्मन शेफर्ड डॉग डेज़ी ने भालू के साथ लड़ते हुए भालू को खदेड़ कर अपने मालिक की जान बचाने को लेकर काफी सुर्खियों में रही, मालिक और परिवार के प्रति वफादार,रक्षात्मक,निडर व साहसी डेज़ी इस बार परिवार के रक्षा के लिए सांप से भिड़ गई,और सांप को पूरे तरीके से दम टूटने के बाद ही डेज़ी उस जगह से हटी। इन दिनों यह वीडियो खूब वायरल हो रही हैं।
सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.