१० मई को भगवान परशुराम जी के प्रक्टोत्सव के अवसर पर श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर - भगवान श्रीपरशुरामजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन रखा गया है। शोभा यात्रा
श्रीगणेश मंदिर अग्रसेन चौक से निकलकर शहर भ्रमण कर तेलघानी नाका स्टेशन चौक होते हुए गुढ़ीयारी मारूति मंगलम मैदान में संपन्न होगी ।
शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी इस भव्य शोभा यात्रा के साथ भगवान श्रीपरशुरामजी के लिए समर्पित झांकियां शामिल होगी ।
शोभा यात्रा का मार्ग में विप्रजन फूलों की वर्षा से स्वागत करेंगे ।और जलपान द्वारा स्वागत किया जाएगा।
विप्रजन सुबह 9 बजे शिव मंदिर रामसागर पारा में भगवान की पूजा आराधना कर गुढ़ीयारी में भगवान परशुराम जी की महाआरती और प्रसादी में शामिल होंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.