Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 22, 2024

मुक्तिधाम में जुआ खेल रहे 04 जुआडियान चढे पुलिस के हत्थे।

 दिनांक 21/07/2024              थाना पंडरिया                जिला कबीरधाम


पंडरिया पुलिस की कार्यवाही

मुक्तिधाम में जुआ खेल रहे 04 जुआडियान चढे पुलिस के हत्थे।




जुआडियो से नगदी रकम 4000/-रूपये, 52 पत्ती तास,मोबाईल और मोटर सायकल को किया गया जप्त

आरोपियो के विरूद्ध छ0ग0 जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की गई कार्यवाही

 

                   थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कवर्धा श्री डां0 अभिषेक पल्लव (भापुसे) के द्वारा पंडरिया थाना क्षेत्रातंर्गत जुआ,सट्टा,आबकरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है ,कि थाना पंडरिया में दिनांक 21.07-2024 को मुखबीर सूचना पर थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमरपुर में कुछ जुआडियों द्वारा मुक्तिधाम में आम जगह पर ताश पत्ती से रूपये पैसे की हारजीत की बाजी लगाकर काट पत्ती नामक खेल खेल रहे है कि सूचना पर मुखबीर के बताये हुए स्थान पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 04 जुआडियान 1. खेमलाल पिता स्व0 हुलास राम साहू उम्र 50 वर्ष साकिन भस्करा थाना चिल्फी जिला मुंगेली,2.मुकेश बंजारे पिता मुक्तावन उम्र 42 वर्ष साकिन मदनपुर थाना पंडरिया,3.धरम सिंह पिता बंधुराम जोशी उम्र 48 वर्ष साकिन मदनपुर थाना पंडरिया,4.मनोज साहू पिता मालिकराम साहू उम्र 26 वर्ष साकिन आंछीडोंगरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली (छ.ग.) को रंगे हाथो जुआ खेलते पकडा गया, तीन-चार जुआडी मौके से पुलिस को देख कर भाग गये, पकडे हुए जुआडियानो के पास एंव फड से कुल जुमला रकम 4000/-रूपये ,52 पत्ती तास एवं 02 नग मोबाईल कीमती करीबन 15000रूपये,एक सफेद रंग की फट्टी और 06 नग मोटर सायकल 1.एचएफ डिलक्स क्र. सीजी 09 जेएन 8323,2.स्प्लेंडर प्लस क्रं.सीजी 28 जे 7496,3.एचएफ डिलक्स क्र.सीजी 09 जे 9123,4.पैश्न प्रो क्रं. सीजी 28 ई 0449,5.प्लेटिना क्रं. सीजी 28 एम 6307,6.एसपी 160सीसी होण्डा क्रं.सीजी 28 क्यू 2081 कीमती करीबन 200000/-रूपये कुल जुमला रकम 219000/-रूपये को जप्ती किया गया। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना पंडरिया में विधिवत कार्यवाही की गयी एवं फरार हुए जुआडियो की पता तलाश कर अग्रीम कार्यवाही की जायेगी।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, प्रआर. बलेश धुर्वे आरक्षक- ईश्वर चंद्रवंशी,राजू चंद्रवंशी,अभिषेक शर्मा,द्वारिका,आकाश भोई,भुनेश्वर,ओमप्रकाश,सुनील, शैलेन्द्र, नायक चमन सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad