Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 13, 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ भगवान श्री राम लला दर्शन करने रवाना हुए...

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ भगवान श्री राम लला दर्शन करने रवाना हुए...




रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में आज उनका पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या रवाना हुआ। जहां रामलला के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की ख़ुशहाली की कामना करेंगे। इस दौरान रामलला को शिवरीनारायण से बेर फल के साथ विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू,अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट करेंगे। अयोध्या के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री दयाल दास बघेल सहित पुरा मंत्रिमंडल विशेष विमान से रवाना हुए।




 मुख्यमंत्री साय ने रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा कि आज पूरे मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जा रहे हैं। भगवान राम अपने वनवास काल में शबरी के झूठे बेर खाये थे। इस लिहाज से हम रामलला के लिए शिवरीनारायण के बेर, विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू समेत अन्य सामग्री लेकर जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि भगवान राम से प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना करेंगे, लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम का दर्शन का अवसर मिला है। इसके साथ ही उन्होंने रामलला के दर्शन के साथ अच्छी बारिश की कामना की, वहीं अयोध्या दर्शन पर कांग्रेस के तंज पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो जूतमपैजार चल रहा है, उसे पहले देखना चाहिए. महंतजी खुद जीत गए, लेकिन दूसरों को हरा दिए। यह देखना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad