श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव 2024 के अध्यक्ष बने अश्वनी विश्वकर्मा...
रायपुर : बढ़ई पारा स्थित श्री दुलार विश्वकर्मा धर्मशाला में आज श्री विश्वकर्मा समाज की 17 सितम्बर श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव 2024 को लेकर श्री रमेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा पूजा महोत्सव बड़ी ही हर्षाेल्लास से मनाने का निर्णय लिया। पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारियों ने एक कमेटी गठित की। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष श्री अश्वनी विश्वकर्मा व कोषाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा को नियुक्त किया। मौके पर समाज के संरक्षक श्री रामेश्वर शर्मा,
श्री राम शर्मा, श्री केदारनाथ विश्वकर्मा, श्री चंद्रमोहन विश्वकर्मा, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, श्री विजय शर्मा, श्री प्रमोद विश्वकर्मा, श्री दिनेश विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, श्री संतोष विश्वकर्मा, श्री आदित्य विश्वकर्मा, श्री नारायणचंद विश्वकर्मा, श्री मनोज विश्वकर्मा, श्री पंकज शर्मा, श्री राजकुमार शर्मा, श्री राजेश विश्वकर्मा, श्री राहुल विश्वकर्मा, श्री रोहित विश्वकर्मा, श्री सूरज शर्मा, श्री शंकर शर्मा, श्री विनय शर्मा, श्री किशोरीलाल विश्वकर्मा, श्री तिलौकीनाथ विश्वकर्मा, श्री प्रकाश विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, डॉ. पंकज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद थे।
सी एन आई न्यूज रायपुर से पंकज शर्मा की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.