सर्व हिन्दू समाज की भव्य समरसता कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ।
सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर _ आज रविवार को सर्व हिन्दू समाज द्वारा आयोजित समरसता कांवड़ यात्रा आयोजित की गई ।
कांवड़ यात्रा में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए ।उन्होंने कहा की भगवान भोलेनाथ की भक्ति सच्चे दिल से करने से भगवान भोलेनाथ भक्त कि सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं, एक चोर भगवान के मंदिर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर चढ़कर चोरी करता हैं, तो भगवान के भक्त उनसे बोलते हैं भगवान आप इस चोर को सजा क्यों नहीं देते है, तब भगवान भोलेनाथ ने कहा की तुम लोग तो मुझ पर सिर्फ एक लोटा जल चढा़ते है,इसने तो मुझ पर पूरा शरीर चढा़ दिया ।
कांवड़ यात्रा बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर हटकेश्वर महादेव मंदिर, महादेव घाट रवाना हुई ।
यात्रा का आयोजन सर्व हिन्दू समाज द्वारा किया गया ।यात्रा में बड़े संख्या में भक्त शामिल हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.