Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 29, 2024

सीएम हेल्प लाईन प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर 44 अधिकारियों पर लगा अर्थदण्ड

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

सीएम हेल्प लाईन प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर 44 अधिकारियों पर लगा अर्थदण्ड




सी एन आई न्यूज 

सिवनी 28 अगस्त 24/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संस्कृति जैन ने सी.एम. हेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित तथा लेवल आफिसर द्वारा शिकायतों को नियमित अडेंट नहीं किया जाना एवं लेबल अधिकारी द्वारा बिना निराकरण दर्ज कर अनिराकृत शिकायतें (Not Attending) शिकायतें अगले लेबल पर पहुंचना जैसी लापरवाही पाए जाने पर कुल 44 लेवल ऑफिसर पर प्रति शिकायत राशि रु. 100/- के मान से 9200 रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित करने के आदेश जारी किए हैं।


      जिसमें श्री मुकेश कुमरे कनिष्ठ अभियंता पर 100 रूपये, संदीप डोडे सहायक अभियंता पर 100 रूपये, श्री कृष्णराज सिंह परतेती जिला विपणन अधिकारी पर 300 रूपये, श्री व्ही पी चौधरी कार्यपालन यंत्री पर 600 रूपये, श्री चंद्रकिशोर भवरे मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर 200, श्री वेदप्रकाश पुरी गोस्वामी मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर 200, श्री जयंत सिंह देशमुख सहायक यंत्री पर 100, श्री राकेश कुमार दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पर 200, श्रृद्धा सोनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घंसौर पर 400, श्री ओमकार सिंह ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पर 100, श्री एम के चौरसिया सहायक प्रबंधक पर 200, श्री उपेन्द्र प्रसाद मिश्र कार्यपालन यंत्री पर 100, रेखा देशमुख मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी पर 300, श्री देवेश बाथम जिला परिवहन अधिकारी पर 100, डॉ. ज्योतिबाला जैन पशु चिकित्सा अधिकारी पर 100, श्री विकेश बिसेन सहायक संचालक पर 100, श्रीमती उषा मैराल परियोजना अधिकारी पर 100, श्रीमती श्वेता जुनेजा सी डी पी ओ पर 300, श्री राजश्री मेश्राम सी डी पी ओ पर 200, श्रीमती हंसा धरडे बाल विकास परियोजना अधिकारी पर 100, मीना दशरिये तहसीलदार पर 200, श्री अमृत लाल धुर्वे तहसीलदार पर 400, श्री बाबूलाल पनिका अनुविभागीय अधिकारी पर 100, श्री लक्ष्मण सिंह मडलोई सहायक यंत्री पर 200, श्री मुकेश कुमार जैन अनुविभागीय अधिकारी पर 100, पूनम तुरकर अनुविभागीय अधिकारी पर 100, श्री शंकर लाल विश्वकर्मा प्रबंधक पर 200, डॉ. केसी मेशराम सी एम एच ओ पर 200, डॉ. भारती सोनकेशरिया विकासखंड चिकित्सा अधिकारी पर 600, डॉ. अभिषेक रायकवार विकासखंड चिकित्सा अधिकारी पर 100, डॉ. अमृत लाकरा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी पर 800, डॉ. विनोद कुमार नावकर सिविल सर्जन पर 700, डॉ. राजेन्द्र कुमार विकासखंड चिकित्सा अधिकारी पर 100, श्री ब्रजेश पाण्डे वन क्षेत्रपाल वन परिक्षेत्र अधिकारी पर 100, श्री आशुतोष चंद्रवंशी परिक्षेत्र अधिकारी पर 100, श्री उत्तम मिश्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी पर 100, कविता पंद्रे टेक्स ऑफिसर पर 200, श्री शैलेष जैन सहायक आबकारी आयुक्त पर 100, श्री अर्जुन सिंह विष्ट रीजनल मेनेजर पर 200, श्री के के सोनी महाप्रबंधक केन्द्रीय सहकारी बैंक पर 400, श्री प्रभुदयालनाग बीआरसीसी पर 100, श्री बीडी बरकडे विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर 200, श्री एस एस कुमरे डी ई ओ पर 100, श्री महेन्द्र सिंह सैयाम सहायक संचालक विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर 100 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। आदेशानुसार अधिरोपित अर्थदण्ड की राशि जिला रेडक्रास सोसायटी, जिला सिवनी खाते में जमा करने के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad