रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा में विश्व संस्कृत दिवस व तुलसीदास समारोह का आयोजन
खरोरा:--शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा में विश्व संस्कृत दिवस और गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।
इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने रामचरितमानस से दोहे, चौपाई सोरठा, छंद का लयबद्ध गायन प्रस्तुत किया।
छात्राएं हेमलता और यामिनी ने हनुमान चालीसा सुनाया।
शिक्षक रमेश कुमार वर्मा ने तुलसीदास का जीवन परिचय और उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।
शिक्षिका जे पाध्याय नु संस्कृत भाषा का महत्व बताया,
शिक्षक सी एस साहू ने तुलसीदास जी का हिंदी साहित्य में योगदान को रेखांकित किया। शिक्षिका प्रीति वर्मा, दुर्गेश नंदिनी शर्मा,ने संस्कृत में गीत सुनाया।
प्रधान पाठक सुशीला वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने संस्कृति पर गर्व करना चाहिए।
आभार प्रदर्शन शिक्षक रामकरण वर्मा ने किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.