Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 10, 2024

पुराना गुरुद्वारा से सरस्वती शिशु मंदिर के सामने तक आरसीसी नाली का निर्माण किया जाए-स्वाधीन जैन

 पुराना गुरुद्वारा से सरस्वती शिशु मंदिर के सामने तक आरसीसी नाली का निर्माण किया जाए-स्वाधीन जैन



दल्लीराझरा। राज्य शासन के निर्देशानुसार 10 अगस्त को जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर वार्ड क्रमांक 26 एवं , 27 के लिए आयोजित शिविर वार्ड क्रमांक 27 जैतखाम कला मंच मे आयोजित की गई l प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा स्वाधीन जैन ने शिविर में आवेदन देकर मांग किया है कि पुराना गुरुद्वारा से सरस्वती शिशु मंदिर तक आरसीसी नाली का निर्माण किया जाए । नाली नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी आसपास के दुकानों में भर जाता है कई बार नाली निर्माण को लेकर निकाय में लिखित आवेदन भी दिया जा चुका है लेकिन अब तक यहां नाली का निर्माण नहीं हो सका है। नाली नहीं होने से सड़क पर ऑयल इत्यादि के बहने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व नगरीय निकाय छत्तीसगढ़ शासन मंत्री अरुण साव द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में जन समस्या निवारण पखवाड़ा का शिविर लगाया गया है जिसका लाभ पूरे वार्ड वासियों को मिल रहा है और वही गंभीर समस्या का निराकरण तत्काल भी किया जा रहा है। जन समस्या निवारण शिविर में लोगों ने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत कियाl इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कुछ आवेदनों का मौके पर त्वरित निराकरण करते हुए शिविर में राशन कार्ड, एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया l

जन समस्या निवारण शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad