Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 1, 2024

गुम नाबालिक बालिका की पतासाजी में थाना बोडला एवम् चौकी पोड़ी पुलिस टीम को मिली सफलता गुम इंसान पतासाजी के लिए जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान बोडला एवं पोड़ी क्षेत्र से गुम हुए दो नाबालिक लड़कियों को नागपुर एवम् नांदेड़ महाराष्ट्र से पतासाजी कर किया गया बरामद नाबालिक लड़कियों को भगा कर ले जाने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

 चौकी पोड़ी

 थाना बोडला

जिला - कबीरधाम (छ.ग.)

दिनांक 01/08/2024


गुम नाबालिक बालिका की पतासाजी में थाना बोडला एवम् चौकी पोड़ी पुलिस टीम को मिली सफलता




गुम इंसान पतासाजी के लिए जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान

बोडला एवं पोड़ी क्षेत्र से गुम हुए दो नाबालिक लड़कियों को नागपुर एवम् नांदेड़ महाराष्ट्र से  पतासाजी कर  किया गया  बरामद


नाबालिक लड़कियों को भगा कर ले जाने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार


          जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा सभी प्रकार के अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जिले से गुम हुए इंसानों की विशेष अभियान चलाकर पतासाजी करने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार , अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना बोडला एवम्  पोड़ी पुलिस टीम द्वारा गुम इंसानों की पतासाजी हेतु अभियान चलाकर थाना बोडला एवं पोड़ी क्षेत्र से गुम हुए दो नाबालिक लड़कियों को नांदेड़ एवं नागपुर महाराष्ट्र से पतासाजी कर बरामद किया गया है तथा गुम  नाबालिक बालिका  को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने वाले एक विधि से संघर्षरत  किशोर एवं एक आरोपी संजय पटेल पिता सुशील पटेल उम्र 23 वर्ष ग्राम बद्दो थाना बोडला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है l


        मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने परिवार सहित ग्राम मानिकपुर के सोनू गुड फैक्ट्री में काम करने आए थे की दिनाक 12/05/2024 को इसकी नाबालिक नातिन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है की रिपोर्ट पर चौकी पौड़ी में अपराध क्रमांक 159 /24 धारा 363 भादवी कायम किया गया इसी प्रकार थाना बोडला मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 68/23 धारा 363 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया था l वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर सेल की मदद से बोड़ला एवम् पोड़ी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पतासाजी कर दोनो गुम नाबालिक बालिका को नागपुर एवम् नांदेड़ महाराष्ट्र से  बरामद किया गया तथा नाबालिक लड़कियों को भगाने वाले आरोपी संजय पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर  एवम् एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है l इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक राजकुमार चंद्रवंशी, महिला आरक्षक हुलसी चंद्रवंशी, आरक्षक शैलेंद्र गर्दे का विशेष योगदान रहा l

𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad