भूपेन्द्र सिन्हा
नगर के शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यक्रम आयोजित।
गरियाबंद /छुरा - नगर के शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथिगण खोमन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा ,अजय दीक्षित ,सी एच पटेल प्रभारी प्राचार्य थे ,अतिथियों द्वारा सबसे पहले मां शारदे की छायाचित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया अतिथियों का स्वागत तिलक एवं पुष्प से किया गया विद्यार्थियों द्वारा अतिथि स्वागत नृत्य प्रस्तुति किया गया|
प्रभारी प्राचार्य पटेल ने वर्ष 2024 25 की समय सारणी ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनूरुप के बारे में जानकारी बताई साथ-साथ इस महाविद्यालय के उपलब्धियां के बारे में भी जानकारी दिया। खोमन चंद्राकर ने विद्यार्थी को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों के हित में लागू किया गया है ,तत्पश्चात डॉ सी पी सिंह जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को बताया एवं क्लास लिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दिया डॉ विनीत कुमार साहू ने भी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के बारे में जानकारी दिया, इस कार्यक्रम का आभार व्यक्त प्रोफेसर डॉ डी आर साहू ने किया।
इस कार्यक्रम सफल बनाने में प्रोफेसर गण रागिनी ठाकुर, डीप सिंह, वीरेंद्र नाग, ज्योति साहू, सुनीता गेहानी, अशोक पटेल , विद्यार्थी गण उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.