विधुत पोल बना परिवार के लिये मुसीबत।
बेबस परिवार भरी बरसात मे जाये तो जाये कहां
चौकी वि.खं. के ग्राम कुदुरघोडा ग्राम मे बिजली पोल घर के परछी मे लगा देने से परिवार के सदस्यो कोभरी बरसात मे आने जाने मे परेशानी हो रही है। घर परिवार मे मां व दो बेटी रहती है। परछी मे पोल लगे होने से बरसात का पानी घर मे घुस जाने से घर की स्थिति जर्जर हो गई है। परिवार भरी बरसात मे जाये तोजाये कहां ।
कभी भी परिवार बिजली की कंरेन्ट की चपेट मे आ सकता है । अनहोनी घटना कभी भी घट सकती है। बेबस परिवार वालो ने अपनी आप बीती संरपंच को बताई है। लेकिन ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
कुदुरघोड़ा ग्राम के बेबस परिवार वालो ने उक्त बिजली पोल को अविलम्ब हटाने की मांग शासन प्रशासन से की है। समय बतालायेगा कि बिजली पोल कब हटेगा या कोई अप्रिय घटना को अंजाम देने की राह देख रहा हो।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.