Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 28, 2024

राजधानी में पत्रकारिता संकल्प को लेकर जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार पत्रकारों के हित संवर्धन व सुरक्षा कानून विधेयक एवं विभिन्न मांगों को लेकर 02 अक्टूबर को होगा महासभा

 राजधानी में पत्रकारिता संकल्प को लेकर जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार



पत्रकारों के हित संवर्धन व सुरक्षा कानून विधेयक एवं विभिन्न मांगों को लेकर 02 अक्टूबर को होगा महासभा


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


रायपुर - पत्रकारिता संकल्प को लेकर छत्तीसगढ़ के तमाम पत्रकार संगठनों ने एक मंच पर आकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपनी आवाज सरकार तक पहुंचायेंगे।

  बता दें कि पूरे प्रदेश के अंदर पत्रकार साथियों के खिलाफ हो रहे फर्जी एफआईआर, प्रताड़ना के शिकार पर प्रदेश के सभी पत्रकारों ने गहरी चिंता जताई है।आज की वर्तमान परिस्थिति  को देखते हुए में सभी पत्रकार एक जुट होने हो रहे हैं। पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित कराने से लेकर, पत्रकार कल्याण कोष, स्वास्थ्य सुविधाएं, अधिमान्यता में सरलीकरण के अलावा हित संवर्धन व सुरक्षा एवं विभिन्न मांगों को प्रमुखता से साथ रखा जायेगा। संयुक्त पत्रकार महासभा को सफल बनाने के व्यापक तैयारियां की जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा से वरिष्ठ पत्रकारों का आगमन हो रहा है। अभी नहीं तो कभी नहीं के तर्ज पर  सभी पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी 02 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए अपना समर्थन दिया है।

   गौरतलब है कि संविधान का चौथा स्तम्भ कहा जाने वाला पत्रकारिता आज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। नेता, मंत्री,अभिनेता, अधिकारी कर्मचारियों को समस्या आती है तो पत्रकारों के पास जाते हैं परन्तु पत्रकारों के पास समस्या आती है तो पत्रकार साथी कहां जायें। समाज में,जन मानस में आम जनता के हित में आईना दिखाने का कार्य पत्रकार करता है।आम जनता के सामने सच्चाई को सामने लाने वाले पत्रकार को झूठे केस में, मनगढ़ंत कहानी बनाकर फंसा दिया जाता है। पत्रकार अपने जान को जोखिम में डालकर ख़बर बनाता है कवरेज करता है लेकिन परिणाम आखिर आता क्या है ?यह एक बहुत बड़ा सवाल है।हम सभी पत्रकार साथियों को समझना होगा।कब तक बिखरे रहेंगे। मधुमक्खी के छत्ते की तरह हमें एक रहना पड़ेगा। 

    मुख्य रूप से संयुक्त पत्रकार महासभा को वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला, सुधीर तम्बोली आजाद,व्यास पाठक कार्यकारी अध्यक्ष , शिवशंकर सोन पिपरे छ ग जर्नलिस्ट यूनियन,पी सी रथ प्रदेश अध्यक्ष इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन, अमित गौतम प्रदेश अध्यक्ष,महेश आचार्य उपाध्यक्ष,पी के तिवारी प्रदेश सचिव छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, राज गोस्वामी प्रदेश अध्यक्ष , मनोज सिंह बघेल कार्यकारी अध्यक्ष,मनीष कुमार शर्मा सचिव, राहुल गोस्वामी सक्रिय पत्रकार संघ, सेवक दास दीवान प्रदेश अध्यक्ष , प्रवीण खरे प्रदेश महासचिव, दिनेश नामदेव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़, सुनील यादव प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़, मनोज पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष, राजेन्द्र गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन,मो शमीम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया पत्रकार संघ, ललित यादव प्रदेश अध्यक्ष द जर्नलिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़, गोविंद शर्मा अध्यक्ष  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, विरेन्द्र कुमार शर्मा प्रदेश महासचिव, घनश्याम गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़,बी डी निजामी प्रदेश महासचिव छ ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, डॉ अमिताभ पाल प्रदेश अध्यक्ष आदर्श पत्रकार संघ, प्रदीप सान्याल प्रदेश पत्रकार यूनियन, शरणजीत सिंह इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन, देवदत्त तिवारी सद्भावना पत्रकार संघ, संदीप तिवारी छ ग प्रेस क्लब, यशवंत छत्तीसगढ़ प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन, नितिन लारेंश मीडिया पत्रकार मंच, श्रवण यदु प्रदेश अध्यक्ष आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन, अरूण साहू प्रदेश अध्यक्ष प्रिंट मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन, विजय देशलहरे प्रदेश पत्रकार प्रेस महासंघ, अखिलेश रात्रे प्रदेश अध्यक्ष छग द मीडिया एसोसिएशन,भरत सोनी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा, मनोज वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार जन कल्याण समिति का समर्थन प्राप्त है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad