शिवसेना करेंगे 1अक्टूबर को जिला मुख्यालय बलौदा बाजार भाटापारा में दर्शन प्रर्दशन
शिवसेना भाटापारा शहर/ग्रामीण ईकाई का बैठक 1 अक्टूबर जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में आयोजित हिन्दू राष्ट्र, घूमंतू मवेशियों के संरक्षण, धर्मांतरण पर रोक लगाने समेत जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर स्थानीय वृंदावन होटल में रखा गया। सभी पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित किया। वहीं कामगार सेना जिला उपाध्यक्ष केशवराम साहू ने बताया जिसमें मुख्य रूप से कामगार सेना जिलाध्यक्ष योगेश्वर वैष्णव, के साथ सभी पदाधिकारियों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया।तद पश्चात् बैठक की मुख्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया। कामगार सेना जिला अध्यक्ष योगेश्वर वैष्णव, उपाध्यक्ष केशवराम साहू, किसान सेना जिला उपाध्यक्ष राजु मानिकपुरी, बलौदाबाजार विधानसभा उपाध्यक्ष दिलीप चतुर्वेदी, अनिल मसीह, शहर अध्यक्ष रामू यादव, महासचिव सनत देवांगन, उपाध्यक्ष संतोष सेन्डे, युवा सेना अध्यक्ष अरुण सांवरा, ग्रामीण अध्यक्ष टीकाराम पाल, उपाध्यक्ष नेतराम निषाद, अमोरा शिव सैनिक शिवा साहू आदि उपस्थित थे।
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.