भाजपा शासन में बढ़ रहा
अपराधों का ग्राफ – रतन सिंगी
जिला राजनांदगांव जिला खैरागढ़ लोकसभा आईटी सेल महासचिव एवं पूर्व एल्डरमैन रतन सिंगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा शासन के 9 महीने में ही गुंडाराज कायम हो गया है। अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं इस वजह से भाजपा पर से आम आदमी का भरोसा उठ गया है उन्होंने कबीरधाम जिले लोहारीडीह गांव के युवक प्रशांत साहू को पुलिस कस्टडी में बर्बरतापूर्वक मारा गया। इतना मारा गया की उसके प्राण निकल गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को और गृहमंत्री विजय शर्मा को तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए। एक निकम्मा गृहमंत्री जिसके गृह जिला और विधानसभा क्षेत्र में एक युवक पुलिसिया बर्बरता का भेंट चढ़ गया जो कि घोर निंदनीय है।
रतन सिंगी ने आगे कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा उनके राज में पूरे प्रदेश में अत्याचार की अनेक घटनाएं सामने आ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के इस तरह से अत्याचार के खिलाफ पूरे प्रदेश की जनता मे भारी आक्रोश व्याप्त है। सत्ता पार्टी के भाजपा के दबाव में आकर पुलिस जो अत्याचार कर रही है वह निंदनीय है। ऐसी स्थिति में विजय शर्मा को नैतिकता के नाते अपने सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए ।उन्होंने इसके अनेक उदाहरण दिए हैं ताजा घटनाक्रम कबीरधाम जिले के लोहारीडीह गांव का देते हुए कहा कि वहां पुलिस बर्बरता की जो तस्वीर और कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वह रूह काप देने वाली है। जनता देख रही है समझ रही है भाजपा शासन में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आम जनता देख रही है सुन रही है।आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में उसके बाद पंचायती राज त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.