Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 28, 2024

सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन 3 अक्टूबर तक डीईओ पदोन्नति सूची जारी नहीं होने पर करेंगे घेराव

 पखांजुर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584


 सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन 3 अक्टूबर तक डीईओ  पदोन्नति  सूची जारी नहीं  होने पर  करेंगे  घेराव   




                           पखांजूर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला कांकेर द्वारा सहायक संचालक प्रकाश सेन को जिला अध्यक्ष उत्तम सिन्हा द्वारा सम्पूर्ण जानकारी के साथ अवगत कराते हुए प्रमुखता के साथ एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति सूची जारी नहीं किए जाने पर 4अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांकेर का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।

        उक्त विषय को लेकर  ज़िला शिक्षा अधिकारी को बार बार अवगत ,निवेदन, के बाद भी आज़ पर्यन्त तक सूचि जारी नही करना समझ से परे है। ज़िला स्तर पर पदोन्नति प्रधान पाठक करने हेतु विधायक अंतागढ़ विक्रम भैया जी को भी जानकारी दिया गया और उनके समुख 4 अगस्त तक जारी हो जाएगा बोले थे। किन्तु सहायक शिक्षक संवर्ग का पदोन्नति हेतू डीईओ के निष्क्रियता के कारण आज़   तक पूर्ण नही हो पाया है।छानबीन समिति के सदस्य भी जांच करने में उपस्थिति नहीं दे पा रहे हैं। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी ने बताया  कि कांकेर जिला में प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति में लेट लतीफी होने से पात्र सहायक शिक्षको में भारी आक्रोश है।संगठन के माध्यम से इस हेतु कई बार ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है।

लेकिन आश्वासन के सिवाय अब तक कोई परिणाम नहीं आया है।पदोन्नति की धीमी प्रक्रिया को देखते हुए सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कांकेर के जिला अध्यक्ष उत्तम सिन्हा के नेतृत्व में कांकेर कलेक्टर के नाम संचालक श्री प्रकाश सैन को ज्ञापन सौंपा कर अवगत कराया गया  है। संघ के ज़िला अध्यक्ष उत्तम सिन्हा द्वारा कहा गया कि जिसमें एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति सूची जारी नहीं किए जाने पर 4अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। जिस अवसर पर संघ के महासचिव महेशवर कोटपरिया, सचिव लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, पंचम नेताम सचिव, कांकेर ब्लॉक अध्यक्ष अंतराम सलामे, कैलास कोमरा , सावत ठाकुर, उमेश शुक्ला आदि अनेक शिक्षक संवर्ग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad