Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 28, 2024

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई ने ट्रेन के सामने आकर की खुदकुशी….मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस और लोगों की भीड़ मौजूद

 जिला - जांजगीर चाँम्पा 


विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट 



स्लग - पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई ने ट्रेन के सामने आकर की खुदकुशी….मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस और लोगों की भीड़ मौजूद

 


एंकर - जांजगीर 28 सितंबर 2024। जांजगीर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के सीनियर लीडर नारायण चंदेल के छोटे भाई की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता शेखर चंदेल ने शुक्रवार की रात नैला स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर की खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गया 



जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम नैला रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। भाजपा नेता शेखर चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई थे। शेखर चंदेल बीजेपी में सक्रिय राजनीति के साथ ही स्काउट गाईड के जिला आयुक्त थे। बताया जा रहा है कि आज रात वह नैला रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। लोग कुछ समझ पाते इसी बीच उन्होने ट्रेन के सामने आकर की खुदकुशी कर ली।

इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। शेखर चंदेल की मौत की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचे। उधर इस घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। शेखर चंदेल ने किन कारणों से आत्महत्या की, ये अभी पुलिस के जांच का विषय है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad