ढोसरटोला के बच्चो का चयन एकलव्य व कन्या परिसर में, शिक्षको ने किया सम्मान
शासकीय प्राथमिक शाला ढोसरटोला , संकुल डुमरटोला विकासखंड मोहला के 03 बच्चो का चयन एकलव्य विद्यालय और 01 बच्चे कन्या परिसर में चयन होने पर प्रत्येक बच्चे को 1000 रू.नगद और सम्मान चिन्ह प्रदान कर स्कूल के प्रधान पाठक कुमारी बाई कवलिया तथा
हरीश कुमार साहू सहायक शिक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चयनित बच्चो के पालकों द्वारा न्यौता भोजन भी कराया गया। इस कार्यक्रम पर बड़ी संख्या में ग्रामीण,एसएमसी सदस्य तथा संकुल के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि संस्था के शिक्षको द्वारा बच्चो का लगातार मार्गदर्शन देकर प्रतियोगिता परीक्षा हेतु तैयारी कराई गई थी जिसके फलस्वरूप 4 बच्चो का चयन प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में हुआ है। शाला की इस सफलता पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहला राजेन्द्र कुमार देवांगन व संकुल समन्वयक रूपेंद्र नंदे द्वारा बधाई प्रेषित कर चयनित बच्चो के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.