शा. उच्च. मा. विद्यालय नवागॉव मे 48 बालिकाओं को किया गया निःशुल्क सायकल वितरण
सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव के छात्रों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी के नवप्रवेशित 48 बालिकाओं को शासन की ओर से नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया छत्तीसढ़ शासन द्वारा बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही स्कूलों से उनकी दूरियां कम समय में तैय करने का कार्य सरस्वती सायकल योजना के माध्यम से किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागॉव की छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के अतंर्गत सायकल वितरण किया गया। योजना के तहत कक्षा नवमी के नवप्रवेशित 48 बालिकाओं को शासन की ओर से निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष रमेश साहू, जनपद सदस्य निधि कोमल टंडन, उपसरपंच सुमन साहू, विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर ध्रुव, व्याख्याता बसंत उपाध्याय, संतोष देवांगन, रोमेश साहू, अर्चना मंडावी, उपस्थित थे।
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.