हिंदी भाषा बायख्यान माला का आयोजन भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय कैंटीन भंडार विभाग अहमदाबाद
सीएनआई अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
भारत सरकार के सभी कार्यालयों, उपक्रमों, उद्यमों, संस्थाओं में हिंदी पखवाड़ा हर वर्ष 14 सितंबर से 28 सितंबर अथवा 1 सितंबर से 14 सितंबर तक मनाया जाता है। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज हिंदी पखवाड़ा कार्यकर्म अन्तर्गत भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय के अधीन कैंटीन भंडार विभाग अहमदाबाद गुजरात द्वारा हिंदी पखवाड़ा निरीक्षण सह हिंदी भाषा बख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री रवीन्द्र कुमार दीक्षित प्राचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अहमदाबाद ने हिंदी भाषा के महत्व और सरकारी कार्यालय में हिंदी भाषा के प्रयोग एवम महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुवात में श्रीमती लक्ष्मी कुमारी , कैंटीन भंडार अहमदाबाद ने अथितियो का स्वागत पुष्प गुक्ष देकर सम्मानित किया । श्रीमती गीता मकड़ मैनेजर कैंटीन भंडार विभाग अहमदाबाद ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि उनके नेतृत्व में कैंटीन भंडार विभाग केआधिकारी के रूप में मैं और मेरे अधिकारी और कर्मचारी साथी अपने सरकारी काम काज में हिंदी भाषा का प्रयोग बढ़ चढ़कर करते हैं। उन्होंने कहा हिंदी पखवाड़ा अंतर्गत अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गई एवम आने वाले दिनों में भी हम हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने के लिए कृत्संकल्प हैं।उन्होंने श्री रवीन्द्र दीक्षित,मनोज कुमार सिंह एवम अपने सभी सहकर्मी एवम अधिकारियों का आभार जताया एवम हिन्दी पखवाड़ा कार्यकर्म को सफल बताया
हिंदी पखवाड़ा कार्यकर्म को सफल बनाने में श्री तरुण सोलंकी, श्रीविनोद कुमार एवम राजेंद्र सिंह का योगदान सराहनीय रहा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.