Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 24, 2024

आयुष्मान भारत योजना के तहत राशन कार्ड से बड़े से बड़े बीमारियों का हो रहा निःशुल्क इलाज : मंत्री दयाल दास बघेल नशीली इंजेक्शन और सिरप बेचने वालो की करें शिकायत, होगी बड़ी कार्रवाई

 आयुष्मान भारत योजना के तहत राशन कार्ड से बड़े से बड़े बीमारियों का हो रहा निःशुल्क इलाज : मंत्री दयाल दास बघेल



नशीली इंजेक्शन और सिरप बेचने वालो की करें शिकायत, होगी बड़ी कार्रवाई



रंजीत बंजारे CNI न्यूज़ बेमेतरा खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिला के नवागढ़ में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। 


मंत्री  बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की  दूर दृष्टि से अब आयुष्मान भारत योजना के तहत राशन कार्ड से बड़े से बड़े बीमारियों का निःशुल्क इलाज हो जाता है। 


इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में राशन कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि कुछ मेडिकलों और डॉक्टरों के पास नशीली इंजेक्शन और सिरप बेचने की भी जानकारी संज्ञान में आयी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे नशीली दवाईयों को बेचने वाले की शिकायत करें, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


मंत्री बघेल ने कहा कि नशीली इंजेक्टशन, सिरप और मेडिसीन सहित अन्य नशीली मादक पदार्थ नवयुवकों और आने वाले पीढ़ियों को बर्बात कर देती है। अतः इन नशीली मादक पदार्थाें के प्रति डॉक्टरों और स्टाफ को इनके दूष्परिणाम के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के अंतिम छोर तक सभी के इलाज के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगोें के इलाज के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य विभाग सहित शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। 


मंत्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की सरकार राज्य के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गाें के समृद्धि के लिए काम कर रही है। चाहे वह राज्य के किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रूपए की भाव से धान खरीदी की बात हो, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रूपए अंतरण की बात हो। हमारी सरकार ने अपने संकल्पों को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर गरीब को छत दिलाना सरकार की प्राथमिकता में है। 


मुख्यमंत्री साय ने सरकार में आते ही गरीबों के पक्के आवास के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का काम किया। वहीं हाल ही में साढ़े आठ लाख परिवारों के प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए राशि जारी किया गया है। उन्होंने डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा कि वे भी संवेदनशीलता के साथ लोगों का इलाज करें। लोगों को भी शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि जाहिद बेग पार्षद,  वल्लभ सिंह ,सांसद प्रतिनिधि सोम ठाकुर,नगर पंचायत अध्यक्ष शीमती मंजू रात्रे, उपाध्यक्ष नगर पंचायत आशा राम ध्रुव, स्वास्थ्य समिति नगर पंचायत रामनारायण श्रीवास छल्ली, समिति सदस्य  संतोष देवांगन, संपत साहू , आकाश दीवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad