Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 7, 2024

राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों हेतु डीए /डीआर के आदेश जल्दी होंगे मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया ।

 राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों हेतु डीए /डीआर के आदेश जल्दी होंगे




मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया ।

सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।

रायपुर-शासन द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश महामंत्री ए के चेलक के  नेतृत्व में शुक्रवार 6 सितंबर को देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में प्रत्यक्ष भेंट कर ज्ञापन सौंपा तथा राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को जनवरी 24 से लम्बित डीए/डीआर देने हेतु शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस पर संघ प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए डीआर देने के आदेश बहुत जल्द जारी होंगे। राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, राज्य कर्मचारी संघ के प्रमुख कर्मचारी नेता टी आर देवांगन,जी आर बसोने, अरविंद ओझा, डा विनोद वर्मा, नागेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

      इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को राज्य में कैशलेश चिकित्सा योजना लागू करने और नियमित किए गए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति अवकाश नगदीकरण का लाभ देने,शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण आदेश को पूर्ण रूप से निरस्त कर शिक्षा संवर्ग का पद्दोन्नती हेतु ज्ञापन दिया एवम् अनेक अन्य कर्मचारी हितैषी मुद्दो की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया और उन पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु आग्रह किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad