Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 12, 2024

भाजपा सरकार के पदाधिकारी नाखुश हैं भाजपा के कामकाज से - चुम्मन साहू शिक्षा व्यवस्था पर बोले राजू कुरैशी ।

 भाजपा सरकार के पदाधिकारी नाखुश हैं भाजपा के कामकाज से - चुम्मन साहू




 शिक्षा व्यवस्था पर बोले राजू कुरैशी ।


छुरिया से राजू मंडावी की रिपोर्ट।


छुरिया। आज सोशल मीडिया में आये मोहला मानपुर अं. चौकी के जिलाध्यक्ष भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के राजू कुरैशी के बयान जिसमें आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बोर्ड कक्षाओं में पढ़ाई के साथ किया जा रहा है खिलवाड़ शिक्षा विभाग की मौन सहमति वाले बयान पर जिला कांग्रेस महामंत्री राजनांदगांव श्री चुम्मन साहू ने कहा कि जब भाजपा के पदाधिकारी ही अपनी सरकार के कामकाज से नाखुश है तो आम जनता को भाजपा सरकार पर कैसे भरोसा हो सकेगा। जबकि अभी भाजपा सरकार को मुश्किल से नौ माह ही बीते हैं और अभी पूरा साढ़े चार साल बाकी हैं। अभी से ये हाल है तो आगे क्या होगा।

मोहला मानपुर अं. चौकी के जिलाध्यक्ष भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के राजू कुरैशी के बयान को लेकर सांसद महोदय की क्या राय है आम जनता जानना चाहती है कि आखिर राजू कुरैशी ने इस तरह का बयान क्यों दिया क्या सचमुच में भाजपा की कार्यशैली पंसद नही आ रही है यदि एैसा है तो फिर क्यों भाजपा अपने कार्य करने के ढंग को सुधार क्यों नहीं रही है। जब सरकार के पदाधिकारी द्वारा अपने ही सरकार के खिलाफ बयान दिया जा रहा है इससे ज्यादा शर्म की बात क्या होगी।

जिलाध्यक्ष भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के राजू कुरैशी के बयान को लेकर श्री चुम्मन साहू ने कहा कि यदि राजू कुरैशी के बयान में जरा सी भी सत्यता है तो इस बात को गंभीरता से लेते हुये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी को संज्ञान लेते हुये दोषियों पर उचित कार्यवाही कर शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करवाने में जल्दी से जल्दी कोई ठोस पहल करना चाहिये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad