जिला सिवनी मध्यप्रदेश
एम एस डब्ल्यू छात्रा एवं जनपद सदस्य द्वारा चलाया गया ग्राम में नशा मुक्ति ग्राम अभियान
ग्रामीणों के सहयोग से किए गए प्रस्ताव पारित एवं निकली गई रैली
सी एन आई न्यूज सिवनी/धनौरा __विकासखंड धनौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गनेरी की ग्राम भीमकुंड माल में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की छात्रा एवं जनपद सदस्य प्रेमलता उईके के द्वारा ग्राम भीमकुंड माल को नशा मुक्त ग्राम बनाने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें दिनांक 28 अगस्त को एक बैठक का आयोजन किया गया था
जिसमें सभी ग्रामीणों के द्वारा ग्राम भीमकुंड माल को नशा मुक्त बनाने हेतु प्रस्ताव पारित किए गए थे उसी कड़ी में 11 सितंबर को पुनः बैठक का आयोजन हुआ जिसमें प्रथम सर्वप्रथम ग्राम सभा अध्यक्ष के द्वारा ग्राम को नशा मुक्त बनाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया ग्रामीणों द्वारा शराब बनाने एवं पीने पर 5000 का जुर्माना निश्चित किया गया और इस तरह अगर कोई पीते हुए बनाते हुए पाया जाता तो 5000 अर्थदंड रखा जाएगा इस तरह का निर्णय लिया गया सभी ग्रामीणों को इसमें सहमति रही इसके साथ ही शपथ मध्यप्रदेश जन आभियान परिषद के मेंटर्स पीतम रजक द्वारा दिलाई गई और गांव में रैली का आयोजन हुआ इस अभियान में मुख्य रूप से श्री भजन भलावी मेंटर्स शरद नामदेव ने भी अपने विचार व्यक्त किये इस दौरान ग्रामीणों में प्रेमलता उईके जनपद सदस्य और एमएसडब्ल्यू छात्रा , दीपिका उईके, सुशील पटेल, हेमेंद्र भलावी, चंद्रकांती खैरवार, कैलाश उईके ,रामकुमार उईके,बराती लाल कुमरे, देव सिंह, संतराम भलावी, शिवप्रसाद साहू ,लखन सिंह उईके , भजन सिंह भलावी भागचंद भलावी बहन सिंह कुमरे जाम सिंह मरावी एवं नव युवकों ने अपने ग्राम को नशा मुक्त बनाने हेतु प्रयास करने हेतु सहमति दी जिसमे जिसमें समस्त ग्रामवासी और महिलाएं की उपस्थिति में रैली का आयोजन भी हुआ ग्राम सभा संचालन का कार्य एवम आभार कैलाश उईके के द्वारा किया गया।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.