Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 24, 2024

ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला एक स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक

 ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला एक स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक 





अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


भिलाई -  छत्तीसगढ़ पुलिस की एक और उपलब्धि देश भर में छाई। हाल ही में आयोजित *ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25* में छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह चैंपियनशिप केंद्रीय एवं राज्यो के विभिन्न पुलिस बलों के बीच खेली जाती है , जिसमें वेटलिफ्टिंग , योग और पावरलिफ्टिंग जैसे खेल शामिल हैं। कविता ठाकुर ने 57 किलो ग्राम पावर लिफ्टिंग में 327 प्वाइंट अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया , रजत पदक उत्तरप्रदेश पुलिस की संगीता के द्वारा 325 प्वाइंट प्राप्त किया तथा 305 प्वाइंट पर तमिलनाडु की एन. पूमागल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पावरलिफ्टिंग के 47 किग्रा महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र पुलिस से संगीता स्वर्ण पदक अपने नाम किया , रजत पदक उत्तरप्रदेश पुलिस की रजनी तथा कांस्य पदक छत्तीसगढ पुलिस में जीआरपी में में पदस्थ महिला आरक्षक ने प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला वर्ग के अधिकारी ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से ना केवल राज्य का नाम रोशन किया , बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिये प्रेरणा स्रोत बनीं। यह जीत ना केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है , बल्कि यह साबित करती है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ना केवल कानून-व्यवस्था बनाये रखने में अग्रणी है , बल्कि खेल जगत में भी उत्कृष्टता हासिल कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad