Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 25, 2024

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी जेल दाखिल

 नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी जेल दाखिल 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - वन विभाग में क्लर्क की नौकरी लगाने के नाम पर झांसे में लेते हुये ढाई लाख रूपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना कसडोल पुलिस ने दो घंटे के भीतर ही विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                                    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार आज 24 सितम्बर को प्रार्थी छतराम निवासी ग्राम बैगनडबरी द्वारा थाना कसडोल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि विगत वर्ष 09 नवम्बर 2022 को आरोपी रामलखन द्वारा मेरे पुत्र को वन विभाग में क्लर्क की नौकरी लगाने का झांसा देते हुये अलग-अलग किस्तो मे कुल 2,50,000 रूपये लेकर ठगी किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 412/24 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुये थाना कसडोल से निरीक्षक रितेश मिश्रा , सउनि श्रवण नेताम , प्रधान आरक्षक द्वारिका रात्रे , आरक्षक सूरज राजपुत की पुलिस टीम द्वारा आरोपी रामलखन को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा प्रार्थी के पुत्र को वन विभाग में क्लर्क की नौकरी लगाने का झांसा देते हुये उससे 2,50,000 रूपये लेकर ठगी करना स्वीकार किया गया।  प्रकरण में आरोपी रामलखन उम्र 51 वर्ष निवासी कोट (कटगी) थाना कसडोल  पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।‌

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad