Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 12, 2024

पत्नी के मायके में ही रहने से नाराज़ पति ने अपने ही घर में आग लगाकर किया खुदकुशी प्रयास

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

पत्नी के मायके में ही रहने से नाराज़ पति ने अपने ही घर में आग लगाकर किया खुदकुशी प्रयास 




सी एन आई न्यूज सिवनी। केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बगलई में मंगलवार को बीती रात्रि लगभग 10 बजे पत्नी के मायके में ही रहने से नाराज एक पति ने अपने ही घर में आग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी चैन सिंह उइके के निर्देश पर सैनिक विजेंद्र दुबे व पायलट अक्षय नागेश्वर घटनास्थल पहुंचे और पति को समझा बुझाकर सुरक्षित बाहर निकाला।

        प्राप्त जानकारी के अनुसार बगलई निवासी 35 वर्षीय अंकुर पिता परसराम यादव की पत्नी पिछले 15 दिनों से त्योहार के चलते अपने मायके गई थी। पति के नहीं आने पर मंगलवार की रात्रि लगभग 10 बजे नाराज पति अंकुर यादव ने अपने घर पर आग लगा दिया। आग से घर में रखे कपड़े व अन्य सामान जलने लगे। पड़ोसियों ने घर से निकलते हुए धुएं को देखा तो वे हतप्रभ रह गए। वहीं पड़ोसियों ने बाहर निकलने का प्रयास किया तो पति जलते कमरे में ही लोगों को पास नहीं आने की धमकी देते हुए खुदकुशी करने की बात कही। ग्रामीणों ने इसकी सूचना केवलारी थाना व डायल 100 को दी। केवलारी थाना प्रभारी ने तत्काल डायल 100 को रवाना किया। जहां सैनिक द्वारा समझाइए दिए जाने और पति के भाई से बात कराया। अंकुर के साले ने अपने जीजा से बहन को शनिवार को घर छोड़ने की बात कही तब जाकर पति का गुस्सा शांत हुआ।

      चाचा के घर थी बेटी – अंकुर की एक बेटी कक्षा 9वी में पढ़ती है। और स्कूल जाने आने पढ़ाई के चलते वह गांव बगलई में ही रहने वाली चाची शशिबाई के घर रहकर घर पर मौजूद थी।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad