रेत माफियाओं ने वन विकास निगम के कर्मचारियों के उपर प्राण घातक हमला किया डिप्टी रेंजर गणेश चंद्रवंशी सहित कई वन कर्मचारी घायल सर पर गहरी चोट।
कवर्धा छत्तीसगढ़:- जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम ढालामोहा के कुदुरझोली नाला से रेत परिवहन कर रहे रेत माफियाओं ने वन विकास निगम की टीम पर जानलेवा हमला किया। वन कर्मचारी रेत की चोरी रोकने गए थे।
अवैध परिवहन कर रहे रेत माफियाओं ने वन विकास निगम के कर्मचारी को दौड़ा दौड़ा कर मार पिट किया गया। मार पिट में वन कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दिया।
जानलेवा हमला से डिप्टी रेंजर गणेश चंद्रवंशी व वन कर्मचारियों के सिर पर गहरी चोट लगी। इस हमारे पर एक दर्जन से अधिक लोग थे। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला पंजिबद्ध कर लिया गया है। पंडरिया उप पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.