Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 25, 2024

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला बेमेतरा के आह्वान पर 24 अक्टूबर को समस्त शिक्षक संवर्ग जिला स्तरीय विशाल धरना -प्रदर्शन एवं जंगी रैली में हजारों की संख्या में हुए सम्मिलित

 छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला बेमेतरा के आह्वान पर

24 अक्टूबर को समस्त शिक्षक संवर्ग   जिला स्तरीय विशाल धरना -प्रदर्शन एवं जंगी रैली में हजारों की संख्या में हुए सम्मिलित




      ‌‌‌‌‌    छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर  *पूर्व सेवा गणना मिशन अभियान के अन्तर्गत प्रथम चरण में राजधानी में सत्याग्रह पदयात्रा के पश्चात अब दूसरे चरण में  आज दिनांक 24 अक्टूबर 2024, दिन- गुरुवार को जिला मुख्यालय बेमेतरा में विशाल धरना प्रदर्शन में मंच से प्रदेश संचालक विकास सिंह राजपूत, प्रदेश सह संचालक बसंत कौशिक आदि के साथ अन्य शिक्षक वक्ताओ ने अपनी मांगे एवं सरकार के वादा खिलाफ़ी पर मुखर हुए। उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन जिला मोर्चा के प्रवक्ता तारण दास मानिकपुरी ने किया एवं नारे बाजी के साथ जंगी रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुए sdm बेमेतरा को ज्ञापन सौंपे। 




 इस तरह जिले के स्कूलों में पूर्णतः तालाबंदी जैसी स्थिति के साथ शिक्षक प्रदर्शन कर शिक्षकों के लिए मोदी की गारंटी को लागू करने, एल बी संवर्ग के शिक्षकों के मूल मांग  प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना करते हुए सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति का निराकरण करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान,   पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन निर्धारित करने एवं भारत सरकार के आदेश के समान कुल 20 वर्ष की सेवा में पुरानी पेंशन प्रदान किया जाए,




 सभी पात्र शिक्षकों के लिए माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बेंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत क्रमोन्नति का जनरल आर्डर करने के साथ शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जुलाई 2024 से 3% लंबित महंगाई भत्ता प्रदान करने, तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ/ सीजीपीएफ खाता में करने सहित देने की मांग को लेकर लामबंद होंगे। जिसके तहत शिक्षक मोर्चा शासन__ प्रशासन को इन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंप चुके हैं। । विभिन्न मीडिया समूह को प्रेस कंफ्रेंस मे  मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि अपनी मांगों के निराकरण के लिए मोर्चा के प्रदेश इकाई के चरणबद्ध आंदोलन के तहत 24 अक्टूबर को जिले के  समस्त शिक्षक एल बी संवर्ग जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर जंगी रैली निकालकर अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष पहुंचाएंगे. उसके बाद में भी मांग पूरी नहीं होने पर आगे मोर्चा के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उक्त धरना प्रदर्शन में  प्रदेश सहसंचालक सत्येंद्र सिंह राजपूत, बसन्त कौशिक एवं  उमा जाटव,    अशोक कुमार धुर्वे,   ,पवन साहू,भूपेंद्र कुमार साहू, विजय डेहरे, ,सुनील राजपूत,नरेश बघेल, रोहित राजपूत ,जे एस राज ,अजय यादव,  तारण दास मानिकपुरी लोमन वर्मा,ईशवर साहू,कुशाल साहू,गंगाधर दुबे, गैन्द राम वर्मा, विजय यादव, कमल शर्मा, सुनील शर्मा,पोखन साहू, राजा वर्मा, आशीष तिवारी, रेख लाल धृतलहरे,संतराम साहू, चंद्रशेखर पटेल, विनय शर्मा,प्रियंका चंद्राकर, सुशीला मंडावी, नीलमा कान्नौजे, चुनेश्वरी कौशल, कविता वर्मा, लीलावती सिन्हा ,  आदि मोर्चा के  शिक्षक पदाधिकारियों के साथ हजारों शिक्षक रहे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad