Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 11, 2024

ड्राइवर की लापरवाही से धूमा में पलटी बस, 7 घायल

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

ड्राइवर की लापरवाही से धूमा में पलटी बस, 7 घायल



सी एन आई न्यूज सिवनी। दिनांक 11/10/2024 जुन्नारदेव से जबलपुर जा रही यात्री बस गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 3:30 बजे धूमा बायपास गोटेगांव तिराहा प्रतीक्षालय के पास चालक की लापरवाही से बस सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें रात में ही उपचार के लिए लखनादौन अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही धूमा थाना प्रभारी सतीश उइके घटना स्थल पर पहुंचे व घायलों की मदद की। मौके से बस चालक-परिचालक फरार बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे एसएमटी बस क्रमांक mp41p 1569 जुन्नारदेव से जबलपुर के लिए निकली। बस शुक्रवार की रात लगभग 3:30 बजे धूमा बाईपास गोटेगांव तिराहा यात्री प्रतीक्षालय के समीप से गुजर रही थी तभी बस चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस लहराते हुए सड़क के किनारे पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में लगभग 15-16 यात्री सवार थे। जिसमें लगभग सात लोगों को चोटे आई। यह तो गनीमत रही की बस पलटने से किसी यात्री की जान नहीं गई। सभी यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए लखनादौन अस्पताल भिजवाया गया। वहीं बस में सवार एक घायल यात्री दिलीप काकोडिया पिता भैया लाल काकोडिया (40) निवासी जुन्नारदेव दातलाबाड़ी वार्ड नंबर 1 ने बताया कि बस चालक काफी लापरवाही पूर्वक तेज बस चल रहा था। सीधी सपाट सड़क पर भी बस चालक ने लहराते हुए बस को सड़क के किनारे पलटा दिया। इससे यात्री जहां घायल हुए हैं वहीं यात्रियों का सामान भी बिखर गया। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री जियाना काकोडिया के दोनों घुटने, हाथ, मुंह में भी चोट आई।

इस मामले में धूमा थाना प्रभारी सतीश उइके ने बताया कि रात लगभग 3:30 बजे बस धूमा बायपास गोटेगांव प्रतीक्षालय के पास पलट गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल वहां पहुंचा व घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था बनाई गई। फिलहाल चालक-परिचालक फरार हैं। बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad