गो-प्रतिष्ठा-आंदोलन. गो-ध्वज स्थापना भारत यात्रा राजधानी रायपुर पहुंची,गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग।
सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर -शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद आज रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में पहुंचे स्वामी जी के सानिध्य में यह गौध्वज स्थापना भारत यात्रा 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक हो रही है।
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने का संकल्प लेकर यह गौप्रतिष्ठा आंदोलन चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ 11 वां प्रदेश है। स्वामी जी ने कहा की गौहत्या महापाप है,गौहत्या करने वालों को समर्थन देने वाले को यह पाप लगता है।
शंकराचार्य जी ने उपस्थित पूरे प्रदेश से आए गौभक्तो एवं गौसेवकों को संकल्प कराया कि जो जनप्रतिनिधि गौमाता की सेवा के लिए शपथपूर्वक यह संकल्प लेगा की जीतने पर गौमाता की सेवा का पालन करेगा उसे ही समर्थन देंगे ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.