Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 8, 2024

आयकर के दायरे से बाहर पेंशनर के खाते से बिना सूचना आयकर की कटौती पर रोक लगाए राज्य सरकार ।

 आयकर के दायरे से बाहर पेंशनर के खाते से बिना सूचना आयकर की कटौती पर रोक लगाए राज्य सरकार ।     




              सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी ।         रायपुर -

         भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने छत्तीसगढ़ सरकार से आयकर के दायरे से बाहर पेंशनर के खाते से बिना सूचना आयकर की कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।

 जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि भारतीय स्टेट बैंक के प्रदेश के विभिन्न जिलों में खाताधारी पेंशनरों के मासिक पेंशन राशि से पेंशनर्स के बैंक अकाउंट में आयकर विभाग द्वारा बैंक के माध्यम सेआधार कार्ड से पैन कार्ड ऑनलाइन लिंक ना करने के कारण दंड स्वरूप बिना सूचना के राशि काटी जा रही है इसमें अनेक पेंशनर ऐसे है  उनकी पेंशन रकम आयकर के दायरे से बाहर है। पेंशनर बैंक और कोषालय के चक्कर काट रहे है कि उनकी पेंशन से रकम क्यों काटी जा रही है मगर जिम्मेदार लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं और कटौती का कारण बताए बगैर मासिक पेंशन से 10% या उससे अधिक राशि जबरन काटी जा रही है।

जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारी जे पी मिश्रा, द्रोपदी यादव,अनिल गोल्हानी, पूरन सिंह पटेल, लोचन पाण्डे, बी के वर्मा, आर एन ताटी, आर जी बोहरे, बी एस दसमेर, हरेन्द्र चंद्राकर, मालिक राम वर्मा आदि ने पेंशनरों को आगाह किया है कि वे अपने आधार कार्ड से पैन कार्ड ऑनलाइन लिंक करावे और इसके पश्चात संबंधित बैंक जहां से आपको पेंशन मिलती है उसे बैंक में जाकर अपना आधार कार्ड पैन कार्ड ले जाकर इसकी पुष्टि करावे कि हमने लिंक कर लिया है तभी आपकी कटी हुई राशि आपके बैंक खाते में वापस आ सकती है अथवा अगले वर्ष आइटीआर भरने पर आपके खाते में वापस मिल सकती है कृपया इसे ध्यान दें और सजकता के साथ यह कार्य करावे और भविष्य में प्रत्येक वर्ष अपना आइटीआर ऑनलाइन इनकम टैक्स का जमा करते रहें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad