Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 8, 2024

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपी जेल दाखिल

 अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपी जेल दाखिल 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करते गांजा तस्करी करने के दो आरोपियों को थाना भाटापारा शहर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                  पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार "ऑपरेशन विश्वास" के तहत थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों , अवैध महुआ शराब बनाने वाले , जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में निरीक्षक हेमंत पटेल , सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह , आरक्षक विजय ठाकुर , उमेश वर्मा , राम स्नेही , दुर्गेश साहू , अनवर कुर्रे एवं महिला आरक्षक सुनीति निषाद की टीम द्वारा बिक्री करने के लिये ग्राहक की तलाश करते हुये भाटापारा शहर में अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ मध्यप्रदेश राज्य निवासी दो आरोपियों को पकड़ा गया है। मुखबिर सूचना पर थाना भाटापारा शहर से माल धक्का भाटापारा के पास संदिग्ध रूप से घूमते हुये दो आरोपियों को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम क्रमशः शिवानंद पटेल एवं पूजा पटेल बताया। तत्पश्चात दोनों के पास रखे सामान का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया , जिसमें आरोपियों के पास रखे पिट्ठू बैग से अलग-अलग पैकेट में बंधा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया , जिसमें कुल 20.040 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य 2,40,456 रूपये है। प्रकरण में थाना भाटापारा शहर में अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 


गिरफ्तार आरोपीगण -


शिवानंद पटेल उम्र 44 वर्ष निवासी दुगमा थाना मऊगंज जिला मऊगंज मध्यप्रदेश और पूजा पटेल निवासी रीवा थाना लालगांव जिला रीवा मध्यप्रदेश।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad