Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 8, 2024

चोरी के मामलों में दो अपचारी बालकों सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

 चोरी के मामलों में दो अपचारी बालकों सहित पांच आरोपी गिरफ्तार 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - सोने चांदी एवं नगदी रकम चोरी के दो अलग - अलग मामलों में पुलिस ने दो अपचारी बालकों सहित पांच आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनो अपचारी बालकों को बाल सम्प्रेक्षण गृह और अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 


                                                      पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार पहले मामले में गत दिवस  05 अक्टूबर को सुबह लगभग पौने दस बजे संजय वर्मा निवासी देवरानी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रिश्तेदारी में पूजा कार्यकम होने से घर में ताला लगाकर 04 अक्टूबर को रायपुर गया था , जहां इसकी बेटी का स्वास्थ्य खराब होने से ईलाज हेतु आवश्यक कागजात लेने के लिये घर आने पर देखा कि घर का शटर का ताला तोड़कर अंदर के आलमारी में रखे सोने चांदी का जेवर एवं नगदी रकम 65,000 रूपये कुल कीमती 3,78,500 रूपये को कोई चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सुहेला में अपराध क्रमांक 248/2024 धारा 331, (4), 305(क), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दूसरे मामले में प्रार्थी देवदास टंडन द्वारा 30 अगस्त 2024 को थाना भाटापारा ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 28 अगस्त को मेरी मां, बहन एवं पत्नी काम करने के लिये सुबह खेत चले गये तथा मैं सुबह ग्यारह बजे घर को बंद करके बिजली ऑफिस भाटापारा चला गया था। इसी बीच दोपहर पौने तीन बजे लगभग किसी अज्ञात चोर द्वारा घर में रखे सोने, चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 20,000 रूपये को चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 435/2024 धारा 305(A),331(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दोनों प्रकरणों में थाना भाटापारा ग्रामीण एवं सुहेला पुलिस द्वारा जांच विवेचना करते हुये तथा साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक संजीव राजपूत, प्रधान आरक्षक राजेश चंद्राकर, चंद्रभान पांडे, मुकेश पटनायक, आरक्षक मिलन साहू एवं गौरी शंकर कश्यप की पुलिस टीम द्वारा संदेही जीवरखन चतुर्वेदी, अश्विनी चतुर्वेदी, सूर्या एवं दो अपचारी बालकों को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के सांथ मिलकर क्रमशः ग्राम देवरानी एवं ग्राम सेंदरी में चोरी करना एवं उससे मिले पैसों को आपस में बांट लेना स्वीकार किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपियों से 5,10,000 रूपये कीमत मूल्य का सोना एवं चांदी का जेवरात तथा नगदी रकम 10,100 रूपये बरामद किया गया है। इस प्रकार संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस को दोनों मामलों में कुल 5,20,100 रूपये कीमत मूल्य का सोना एवं चांदी के जेवरात बरामद करने में सफलता मिली है। इसके साथ ही आरोपियों से चोरी की घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। विवेचना क्रम में सभी आरोपियों को पुलिस ने   विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 


गिरफ्तार आरोपीगण 


सूर्या उर्फ गाटूस उम्र 18 वर्ष 06 माह निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण ,  जीवराखन चतुर्वेदी उम्र 21 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण , अश्वनी चतुर्वेदी उम्र 36 वर्ष निवासी पटपर हाउसिंग बोर्ड भाटापारा थाना भाटापारा और दो अपचारी बालक।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad