पुतरगोंदी कला ब्लॉक मोहला के नवभारत साक्षरता केंद्रों में पढ़ाई शुरू
“उल्लास” साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से असाक्षरों को किया जा रहा साक्षर
ग्राम पंचायत पुतरगोंदी कला में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम “उल्लास” के अंतर्गत तीन उल्लास केंद्र बनाकर साक्षरता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया | उल्लास केंद्र 01 के स्वयं सेवी शिक्षक प्रभात कुमार कोरेटी, त्रिवेणी कोमरे, केंद्र 02 में कुलेश्वरी धुर्वे, केंद्र 03 में लता कोमरे उपस्थित रहे |
तीनों केंद्र में शिक्षार्थियों को पेमेन्द्र कुमार साहू (सहा. शिक्षक) की ओर से कॉपी, पेंसिल, रबर और कटर प्रदान किया गया साथ ही शिक्षार्थियों को उल्लास के बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के सीखने के फायदे के बारे में बताया गया |
उक्त केंद्रों के माध्यम 15 वर्ष से अधिक उम्र लोगो को साक्षर करने के लिए भारत सरकार ने उल्लास केंद्रों की स्थापना कर स्वयं सेवकों के माध्यम से पढ़ाई कराने की पहल की है। इस कड़ी में संकुल समन्वयक दिनेश आडिल द्वारा शिक्षार्थियों को उल्लास साक्षरता कार्यक्रम से साक्षर होकर वर्तमान में हो रहे परेशानियों से बचने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई | इस कार्यक्रम में एवतराम, परमेश्वर सिंह, महेश बोगा, कुंजलाल कोमरे, फिरतराम कोमरे, तिलकराम नेताम आदि ग्रामवासीगण कार्यक्रम में शामिल हुए |



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.